Categories: FaridabadHealthOthers

कुछ दिनों बाद Faridabad की जनता को मिल सकता है वायु प्रदूषण से निजात, यहां जानें कैसे

आने वाले कुछ दिनों ने शहर की जनता को इस दूषित हवा से छुटकारा मिल सकता है, क्योंकि मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार 25 से 28 नवंबर के बीच तेज हवा चलने के साथ हल्की बूंदा बांदी हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो स्मॉग की चादर हट जाएगी और शहरवासियो को दूषित हवा से छुटकारा मिलेगा।

बता दें कि दिवाली के बाद से शहर की हवा और भी ज्यादा दूषित हो गई है, जिस वज़ह से लोगों को स्वास्थ संबंधित कई सारी बीमारियां हो रही है। उन्हें सांस लेने, गले में खराश, आंखो में जलन जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीते गुरुवार को शहर का AQI 448 दर्ज किया गया, जोकि बेहद ही चिंताजनक है।

शहर के इस बढ़ते हुए प्लूशन को लेकर डॉक्टरों का कहना है कि, टीबी, अस्थमा, कैंसर और दिल के मरीजों को इस पॉल्यूशन से बचने की जरूरत है। इसलिए वह घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग जरूर करे।

जानकारी के लिए बता दें कि फरीदाबाद में पॉल्यूशन को मापने के लिए 5 जगहों पर एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम लगाए गए है। ताकि समय समय पर प्रदूषण का स्तर मापा जा सके। इसी के साथ बता दें कि गुरुवार की शाम को सबसे ज्यादा पॉल्यूशन NIT औद्योगिक क्षेत्र में रहा, वहा का AQI 448 रहा। यहां के बाद सेक्टर-16 का AQI 398, सेक्टर-30 का AQI 390, सेक्टर-11 का AQI 355 और बल्लभगढ़ की नाथू कॉलोनी का AQI 300 दर्ज किया गया।

Tanu

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

5 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago