Faridabad के ई रिक्शा चालक जल्द करा ये काम, वर्ना बाद में हो सकता है भारी नुकसान

कुछ समय पहले शहर में महिलाओं से दुष्कर्म, शोषण और छेड़छाड़ के बढते हुए मामलो को देखते हुए DCP ट्रैफिक अमित यशवर्धन ने अपने कार्यालय में ऑटो यूनियन के प्रधान और ऑटो चालकों के साथ एक बैठक की थी। जिसमें उन्होंने सभी ऑटो चालकों को दिशा निर्देश दिए थे कि वह सभी अपने ऑटो का नंबर, अपना मोबाइल नंबर, अपना नाम ऑटो के सामने लिखे।

साथ ही ऑटो के पीछे डायल 112 भी लिखे। निर्देश मिलने के बाद सभी ऑटो चालकों ने देरी ने करते हुए यह काम करा लिया था, ऑटो चालकों के इस कार्य को कराने के बाद से सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। अब ऑटो पर यूनिक ID लगाने के बाद पुलिस ने शहर के ई रिक्शा पर भी यह यूनिक ID लगाने का फैसला किया है। ताकि महिलाओं की अच्छे से सुरक्षा की जा सके। पुलिस ने शहर में कई जगहों पर ID लगाने का शुरू कर दिया है, इसके लिए पुलिस ने मामूली सी फीस तय की है।

जानकारी के लिए बता दें कि शहर में फिलहाल 25 हज़ार के आसपास ऑटो और 10 हजार के आसपास ई रिक्शा चलते है, ऐसे में कई बार चालको को डुंडना मुश्किल हो जाता है। लेकिन अब इन यूनिक ID की वजह से यह काम आसान हो जाएगा।

इस पर DCP ट्रैफिक अमित यशवर्धन का कहना है कि,”शुरू में ई रिक्शा का रजिस्ट्रेशन नहीं होता था।इससे कोई भी अपराध होने पर पुलिस को कार्रवाई करने में परेशानी होती थी।बाद में इनके रजिस्ट्रेशन होने लगे,लेकिन महिला व अन्य सवारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऑटो के साथ अब ई-रिक्शा में भी यूनिक आईडी लगाई जा रही है। प्लेट लगवाने में चालक भी रुचि दिखा रहे हैं।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago