85 लाख रुपए खर्च करके बदली जाएगी Faridabad के इस सरकारी कॉलेज की सूरत, सैकड़ों छात्राओं को मिलेगा लाभ

शहर की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और छात्रों को बेहतर सुविधा देने के लिए शिक्षा विभाग आए दिन हर संभव प्रयास कर रहा है, ताकि उन्हें भविष्य में किसी तरह की दिक्कत न हो। दरअसल अब भी विभाग सेक्टर 2 में स्थित सुषमा स्वराज राजकीय महिला कॉलेज की सूरत बदलने वाला है, ताकि उस कॉलेज में पढ़ने वाली सैकड़ों छात्राओं को हर सुविधा मिल सके।

बता दें कि इस कार्य पर करीब 85 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे, इन 85 लाख रुपए को खर्च करके कॉलेज परिसर में छात्राओं के लिए वालीबाल, बास्केटबाल समेत तीन कोर्ट और 200 मीटर का एथलेटिक ट्रैक बनाया जाएगा। इसके अलावा यहां पर रैन वॉटर हार्वेस्टिंग का कार्य भी शुरू किया जाएगा, ताकि बारिश के मौसम में कॉलेज में पानी न भरे।

जानकारी के लिए बता दें कि इसी साल मार्च के महीने में इस कॉलेज की बिल्डिंग को 27 करोड़ रुपए की लागत से तीन मंजिला बनकर तैयार हुई है। फिलहाल यहां पर 600 छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर रही है। वैसे जिस वक्त इस बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा था, उस समय कक्षा अस्थाई रूप से तिगांव मार्ग पर स्थित राजकीय कन्या आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लगाई जाती थी।

इस पर कॉलेज की प्राचार्य रितिका गुप्ता का कहना है कि,”यह सभी कार्य 85 लाख रुपये की लागत से किए जा रहा है। यह कार्य पूरा होने के बाद कॉलेज के छात्राओं को काफी सुविधा मिलेगी। एक महीने के अंदर यह सभी कार्य पूरा होने की उम्मीद है।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago