
नई साल आने में अभी कुछ समय बाकी है, लेकिन कृषि विभाग ने हरियाणा के हजारों किसानो को नई साल आने से पहले ही तोहफ़ा दें दिया है। दरअसल विभाग मात्र 100 रुपये प्रति एकड़ की दर से खेतों में नैनो यूरिया का छिडकाव करने जा रहा है।
बता दें कि विभाग यह छिड़काव ‘पहले आओ और पहले पाओ’ नीति पर करेगी। यानि की जो किसान पहले पंजीकरण कराएगा उसके खेत में पहले छिड़काव किया जायेगा। इसलिए इसका लाभ उठाने के लिए किसानों को मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा, जिसके बाद विभाग के कर्मचारी उनके खेतो मे ड्रोन की मदद से नैनो यूरिया का छिड़काव करेंगे।
इसी के साथ बता दें कि रबी सीजन की फसलों के लिए खाद की मांग अधिक रहती है, जिस वज़ह से किसान अधिक मात्रा में नाइट्रोजन युक्त उर्वरक का छिड़काव करते है। जिससे मिट्टी की उपजाऊ शक्ति कम हो जाती है और मिट्टी में पोषक तत्वों का संतुलन बिगड़ जाता है। साथ ही प्रदूषण बढ़ता है और लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है।
ऐसे में विभाग ने नाइट्रोजन युक्त उर्वरक का इस्तमाल कम करने के लिए यह फैसला लिया है, ताकि किसानों की जेब पर भी कम असर पड़े और जनता को भी खाने के लिए अच्छी गुणवत्ता वाली फसल मिले।
जानकारी के लिए बता दें कि इसके लिए कृषि उपनिदेशक डॉ. पवन शर्मा ने खाद एजेंसियों और कृषि अधिकारियों के साथ एक बैठक की है। जिसमे उन्होंने फिलहाल 5 हजार एकड़ भूमि पर ड्रोन की मदद से नैनो यूरिया का छिडकाव करने का फैसला किया है। वैसे इस बैठक में सहायक कृषि अभियंता, गुण नियंत्रण अधिकारी, इफको, कृभकों व हैफेड के अधिकारी मौजूद थे।
इसकी और जानकारी देते हुए कृषि उपनिदेशक डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि,”अत्याधिक रासायनिक खादों के इस्तेमाल से फसलों की गुणवत्ता प्रभावित होती है। विभाग ने नया प्रोजेक्ट शुरू किया है, जिसके तहत किसानों को तरल रूप में मौजूद नैनो यूरिया के छिडकाव के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।”
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…