यमुना पर नया टू लेन पुल फरीदाबाद और नोएडा के बीच की दूरी को करेगा कम

फरीदाबाद से नोएडा जाने वाले लोगों के लिए एक खुशखबरी आई है , जो जल्द ही पूरी हो सकती है रोजाना नोएडा नौकरी करने जाने वाले फरीदाबाद वासियों के लिए अब सफर और भी छोटा हो सकता है क्योंकि यमुना पर एक नया पुल बनने जा रहा है ।

शाहजहांपुर के पास यमुना पर नया पुल बनाने की योजना पर अब जल्द ही काम शुरू होने की जानकारी प्राप्त हुई है प्रदेश सरकार की तरफ से पुल बनाने का प्रस्ताव केंद्र सड़क व परिवहन मंत्रालय में भेज दिया गया है जैसे ही वहां से मंजूरी मिलेगी इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Eastern peripheral expressway यानी कि कुंडल गाजियाबाद पलवल के लिए फरीदाबाद जिले के 9 गांव की जमीन अधिग्रहित की गई है इन गांवों के किसानों ने केजीपी के यमुना पुल से खेतों पर जाने के लिए सड़क बनाने की मांग भी की थी।

यमुना पर नया टू लेन पुल फरीदाबाद और नोएडा के बीच की दूरी को करेगा कम

किसानों ने काफी लंबे समय तक अपनी इस मांग को लेकर आंदोलन भी किया लेकिन मार्च 2017 में निरीक्षण करने आए केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने केजीपी के साथ यमुना पर नया पुल बनाने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक योजना पर काम शुरू नहीं सका ।

जानकारी के मुताबिक सरकार ने पुल बनाने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को सौंपी है पीडब्ल्यूडी ने पुल का प्रस्ताव तैयार कर पिछले दिनों प्रदेश सरकार के पास भी भेज दिया हरियाणा से कुल 22 प्रोजेक्ट मंजूरी के लिए वहां भेजे गए हैं जिनमें 12वीं नंबर पर इस पुल का प्रस्ताव है अब देखना यह है कि आखिर कितने दिनों में पुल के प्रस्ताव को अनुमति मिलेगी और प्रदेश सरकार मंजूरी मिलते ही इस पुल को बना डालेगी ।

हालांकि इस पुल की मदद से रोज का आना-जाना करने वाले लोगों को काफी हद तक राहत की सांस मिलेगी उनका सफर भी छोटा होगा और कम समय में अपनी मंजिल तक पहुंच पाएंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago