Haryana के इन लोगों को सरकार देगी E स्मार्ट कार्ड, यहाँ जाने क्या होगा इस कार्ड का फ़ायदा

खट्टर सरकार इन दिनों प्रदेश की जनता को सारी सुख सुविधा देने का पूरा प्रयास कर रही है। इसी लिए आए दिन प्रदेश में नई नई योजनाएँ आती रहती है, ताकि जनता इनका पूरा लाभ उठा सके। वैसे अभी हाल ही में सरकार ने ग़रीब लोगो की सहायता करने के लिए ‘मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार परिवहन योजना’ के तहत E स्मार्ट कार्ड योजना शुरू की है।

बता दें कि इस E स्मार्ट कार्ड से एक ग़रीब व्यक्ति रोडवेज की बसों में एक साल में 1 हज़ार KM तक की यात्रा फ़्री में कर सकता है। इसी के साथ बता दें कि यह कार्ड उन परिवारों के प्रत्येक व्यक्ति को दिए जाएँगे, जिनमें तीन से अधिक सदस्य एक साथ रहते हैं। वैसे मुख्यमंत्री की इस योजना से प्रदेश के क़रीब 73 लाख गरीब लोगो को फ़ायदा होगा।

जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने अभी हाल ही में करनाल में आयोजित हुए अंत्योदय महासम्मेलन के दौरान किया है। इस योजना की निगरानी सचिव वी उमाशंकर कर रहे हैं। फ़िलहाल स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए सरकार कई कंपनियों से बातचीत कर रही है।हरियाणा रोडवेज परिवहन अधिकारी का कहना है कि,”स्मार्ट कार्ड के लिए जल्द ही वर्क ऑर्डर जारी कर दिए जाएंगे।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago