साल 2024 के अंतराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में होगा ये ख़ास, Faridabad वासियों को अबकी बार देखने को मिलेगी इस स्टेट की झलक

कुछ दिनों बाद नया साल शुरू हो जाएगा, शहर की जनता को जहां एक ओर अपने दोस्तो के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने की खुशी है, वही दूसरी ओर जनता को अंतराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले के शुरु होने की भी खुशी है। क्योंकि यही वो मेला है जहां पर शहरवासी देश और विदेश की संस्कृति को एक साथ देख पाते हैं।

वैसे साल 2024 का अंतराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला बहुत ही ज्यादा ख़ास होने वाला है, क्योंकि इस वाले मेले की थीम स्टेट गुजरात और भागीदार देश तंजानिया बनेगा। यानि की साल 2024 के सूरजकुंड मेले में आपको गुजरात और तंजानिया की कला संस्कृति देखने को मिलेगी। साथ ही गुजरात का प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर और तंजानिया का चिड़िया घर मेले में आकर्षक का केंद्र होगा।

बता दें कि इस से पहले भी साल 1997 में गुजरात मेले की थीम स्टेट बन चुका है। उस समय मेले में 249 स्टॉल लगाई गई थी, जिसे देखने के लिए करीब 2.96 लाख लोग आए थे। क्योंकि उस साल गुजरात ने काफ़ी अच्छा प्रदर्शन किया था और इस बार भी गुजरात ने मेला प्राधिकरण के सामने काफ़ी अच्छा प्रदर्शन किया है, जिस वज़ह से उसे थीम स्टेट बनाया गया है।

इसके साथ ही बता दें कि पूर्वोत्तर राज्यों को सांस्कृतिक थीम स्टेट चुन गया है, ऐसे में इसके लिए मेला परिसर में एक अलग चौपाल बनाई जाएगी। इसकी और जानकारी देते हुए हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक नीरज कुमार ने बताया कि,”तंजानियां को मेले का भागीदार देश और पूर्वोत्तर राज्यों को सांस्कृतिक थीम स्टेट चुन लिया गया है, जबकि गुजरात मेले का थीम स्टेट बनने की प्रक्रिया में हैं।”

जानकारी के लिए बता दें कि 2023- शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देश, 2022-2020 उजबेकिस्तान, 2019 – थाइलैंड, 2018- किर्गिस्तान, 2017 – मिश्र देश, 2016 – जापान व चीन, लेबनान – 2015 में, श्रीलंका – 2014 में, अफ्रीकन देश-2013 में, थाईलैंड-2012 में मेले के भागीदार देश बने थे।

Tanu

Recent Posts

अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी ने मनाया 78 वा स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगांठ पर "अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी" द्वारा आजादी के गर्व का…

3 weeks ago

हरियाणवी छोरो ने विदेशी धरती पर किया भारत का नाम रोशन, हॉकी में आया मेडल

पेरिस ओलंपिक गेम्स में भारत अपना परचम लहराता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में…

1 month ago

फरीदाबाद विधानसभा 89 में नारकीय जीवन जी रहे है लोग : सुमित गौड़

कांग्रेसी नेता ने हनुमान नगर की गली में जाकर लिया समस्याओं का जायजाफरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद…

1 month ago

बीजेपी और जेजेपी छोड़कर करीब 20 नेताओं ने भी थामा कांग्रेस का दामन

फर्जी सर्वे, प्रचारतंत्र और इवेंटबाजी की हवा से फुलाए गए बीजेपी के गुब्बारे की हवा…

1 month ago

गुडग़ांव-फरीदाबाद के लोगों से मिले प्यार का सदैव ऋणी रहूंगा : राजबब्बर

कांग्रेस नेता एवं पूर्व महापौर अशोक अरोड़ा के पुत्र भारत अरोड़ा रविवार को गुडग़ांव से…

1 month ago

फरीदाबाद नगर निगम में 200 करोड़ के घोटाले का जवाब बीजेपी को देना ही होगा – दीपेन्द्र हुड्डा

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आज बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अग्रवाल धर्मशाला चावला कालोनी से बस…

1 month ago