PM नरेंद्र मोदी के आने से पहले स्मार्ट सिटी Faridabad में होगा ये काम, यहां पढ़ें पूरी ख़बर

शहर के जो लोग रोजाना फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड़ से सफर करते है ये ख़बर उनके लिए बड़ी ही काम की है। क्योंकि 17 जनवरी से पहले पहले उनको सफर करने के लिए यह सड़क एक दम चकाचक मिलने वाली है। दरअसल 17 जनवरी को फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड़ पर स्थित NCR बायोटेक साइंस क्लस्टर में एक कार्यक्रम आयोजित होने वाला है, जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाग लेने वाले है।

इसलिए उनके आने से पहले पहले अधिकारी शहर की सूरत बदलने में लगे हुए है। बता दें कि इस 4 किलोमीटर लंबी सड़क पर प्रशासन 800 डिजाइनर स्ट्रीट लाइट लगाएगा और इस सड़क की मरम्मत करेगा। साथ ही इस एरिया में पेयजल की भी सुविधा दुरुस्त की जाएगी। इसी के साथ बता दें कि इस काम के लिए प्रौद्योगिकी संस्थान ने नगर निगम को 2 करोड़ रुपए दिए है।

जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल इस सड़क पर लाइट की उचित व्यवस्था नहीं है, जिस वज़ह से रात होते ही यहां पर अंधेरा छा जाता है। साथ ही इस सड़क पर गड्ढे भी है।

इस बात की और जानकारी देते हुए नगर निगम के मुख्य अभियंता बीरेंद्र कर्दम ने बताया कि,”प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर फरीदाबाद – गुरुग्राम सड़क को दुरुस्त कर स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएंगी। विज्ञान संस्थान में पेयजल के लिए पाइप लाइन बिछाई जानी है। इसके लिए संस्थान ने करीब दो करोड़ रुपये का बजट नगर निगम को मुहैया कराया है।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago