Categories: OthersUncategorized

Haryana के इस जिले में बनेगा नया ऐतिहासिक स्थल, प्रदेश सरकार ने शुरू की तैयारियां

जिन लोगों को ऐतिहासिक स्थल देखने का शौक है ये ख़बर उनके लिए बड़ी ही अच्छी है। क्योंकि सरकार जल्द ही प्रदेश में एक नया ऐतिहासिक स्थल विकसित करने वाली है। दरअसल प्रदेश सरकार हिसार जिले के ऐतिहासिक स्थल अग्रोहा को राखीगढ़ी की तर्ज पर विकसित करने वाली है। सरकार के इस कदम से अग्रोहा को एक नई पहचान मिलेगी।

बता दें कि सरकार ने इसके लिए MOU साइन कर दिया है, ताकि नए साल से पहले पहले अग्रोहा टीले की खुदाई का काम शुरू हो सके। इसी के बाद बता दें कि इस स्थल को विकसित करवाने में केन्द्रीय सांस्कृतिक मंत्री जी. किशन रेड्डी का पूरा योगदान है, क्योंकि उन्होंने 25 अगस्त को CM मनोहर लाल खट्टर को इस टीले की खुदाई करने के लिए एक अनुरोध पत्र भेजा था। फिर 8 सितंबर को निदेशक, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, हरियाणा सरकार द्वारा महानिदेशक ASI, भारत सरकार को राखीगढ़ी मॉडल पर खुदाई करने के लिए पुनः अनुरोध किया गया था।

जिसके बाद भारत सरकार ने हरियाणा सरकार के अनुरोध को स्वीकार करते हुए 13 अक्टूबर 2023 को राखीगढ़ी मॉडल के आधार पर हरियाणा सरकार एवं ASI के संयुक्त तत्वावधान में खुदाई की अनुमति दे दी। इसके साथ ही खुदाई से पहले GPS सर्वे की भी अनुमति दी गई है। बता दे कि इस GPS सर्वे को IIT कानपुर करेगी।

इसकी और जानकारी देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण ने बताया कि,” महाराजा अग्रसेन का शासन 500 वर्ग मील तक फैला हुआ था। ऐसे में खुदाई कार्य शुरू होने पर महाराजा अग्रसेन कालखंड की वस्तुएं सामने आएगी। साथ ही बताया अग्रोदक साम्राज्य जोकि सरस्वती से गंगा नदी के बीच फैला हुआ था और इसके अंतर्गत 18 गणराज्य आते थे।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago