एक या दो नहीं बल्कि 30 बच्चों का बाप है हरियाणा का गोलू, यहां जानें आख़िर कौन है ये गोलू

इन दिनों प्रदेश के हर व्यक्ति की जुबान पर बस एक ही नाम चढ़ा हुआ है, वह नाम है गोलू। यह नाम सुनते ही आपके मन में भी यहीं सवाल आ रहा होगा आखिर ये गोलू कौन है और कहां रहता है। दरअसल गोलू और कोई नहीं बल्कि 6 साल का एक भैंसा है। जो हरियाणा के पानीपत में रहता है।

अभी हाल ही उसने बिहार की राजधानी पटना के वेटनरी कालेज में आयोजित हुए बिहार डेयरी एंड कैटल एक्सपो में हिस्सा लिया था। जिसमे वह वहा आए सभी लोगों के बीच में चर्चा का विषय बना रहा। बता दें कि फिलहाल मार्केट में गोलू की कीमत 10 करोड़ रुपए है। क्योंकि वह कोई आम भैंसा नहीं है, उसकी ऊंचाई साढ़े 5 फीट और वजन 15 क्विंटल है। वह कई बार राष्ट्रीय स्तर पर भी अवार्ड जीत चुका है। इसी के साथ बता दें कि उनके पिता PC-483 और मां राणी थी। राणी वहीं भैंस थी, जो एक बार में 26 किलो दूध देती थी।

वहीं अगर गोलू की खुराक की बात की जाए तो वह एक दिन में 35 किलो सूखा और हरा चारा खाता है। कभी कभी उसको खाने के लिए गुड़, घी, दूध और फ्राई फ्रूट भी दिए जाते है। वैसे गोलू को खाने में सबसे ज्यादा चना पसंद है।
इसी सब के साथ बता दें कि गोलू अब तक 30 हज़ार बच्चों का बाप बन चुका है। क्योंकि उसके सीमेन से बच्चा हट्टा- कट्टा और अच्छी नस्ल का पैदा होता है।

गोलू के मालिक नरेंद्र सिंह ने उसके बारे में और जानकारी देते हुए बताया कि,”हर महीने उस की खुराक पर लगभग 35 हजार रूपए खर्च किए जाते हैं। वह बिहार सरकार के अनुरोध पर कैटल एक्सपो में गोलू को लेकर पहुंचे थे। क्योंकि वह चाहते है कि पशुपालक गोलू को देखें और उसकी खासियत समझें।”

Tanu

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

3 weeks ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

12 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

12 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

12 months ago