क्या इसी ढंग से शिक्षा में आगे बढ़ेंगे Faridabad के बच्चे, यहां पढ़ें पूरी ख़बर

शिक्षा विभाग द्वारा किए गए छात्रों के उज्जवल भविष्य के सारे वादे झूठे होते हुए नज़र आ रहे हैं। क्योंकि फरीदाबाद के सरकारी स्कूलों की हालत बहुत ही ख़राब है। यहां के स्कूलों में पढ़ने के लिए छात्र तो हैं, लेकिन उन्हे पढ़ाने के लिए अध्यापक ही नहीं है। दरअसल इस वक्त जाजरु के राजकीय प्राथमिक माडल संस्कृति स्कूल में सरकार द्वारा निर्धारित की गई रेशनलाइजेशन के अनुसार अध्यापक नहीं है।

वहा पर 300 छात्रों के लिए केवल 4 ही अध्यापक है। जबकि रेशनलाइजेशन के हिसाब से 30 छात्रों के लिए एक अध्यापक होना चाहिए। लेकिन यहां की हालत बेहद ही खराब है। वैसे ये हाल सिर्फ यहां के सरकारी स्कूल का ही नहीं है बल्कि शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों का है। बता दें कि शहर में 200 राजकीय स्कूल हैं, जिनमें शिक्षको की संख्या काफ़ी कम है। शिक्षा विभाग के एक आकड़े के अनुसार शहर में फिलहाल 1400 शिक्षकों की कमी है।

जानकारी के लिए बता दें कि फरीदाबाद खंड के सराय ख्वाजा के स्कूल में 63%, अनंगपुर के स्कूल में 68%, पावटा के स्कूलों में 81%, धौज के स्कूलों में 73% और सेहतपुर के स्कूलों में 53% शिक्षकों के पद रिक्त हैं। वहीं अगर बल्लभगढ़ खंड की बात की जाए तो यहां के फतेहपुर तगा के स्कूलों में 75%, समयपुर के स्कूलों में 68%, बीजोपुर के स्कूलों में 81%, मोहना के स्कूलों में 75% और अरुआ के स्कूलों में 30% शिक्षकों के पद रिक्त हैं।

इस पर अपनी सफ़ाई देते हुए खंड शिक्षा अधिकारी बल्लभगढ़ मेंहद्र कुमार का कहना है कि,”अध्यापकों की कमी एक बड़ी समस्या बन चुकी है। हम प्रयास कर रहे हैं कि जल्द से जल्द सभी विद्यालयों को अध्यापक उपलब्ध कराए जाएं। उपलब्ध अध्यापकों को ही समायोजित किया जाएगा।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago