Categories: OthersUncategorized

एक बार फ़िर से पर्यटकों के लिए खुला हरियाणा का ये राष्ट्रीय पार्क, अब से अपने ही प्रदेश में मिलेंगे जंगल सफारी के मजे

प्रदेश के जिन लोगो को जंगल सफारी घूमने का शौक है ये ख़बर उनके लिए बड़ी ही अच्छी है, अब से उन्हें सफारी घूमने के लिए किसी दूसरे राज्य या देश में नहीं जाना पड़ेगा। क्योंकि महामारी के 3 साल बाद एक बार फ़िर से हरियाणा के यमुनानगर जिले के कलेसर राष्ट्रीय वन पार्क को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। जिसके बाद से आप यहां पर जाकर जंगली जानवरों का दीदार कर सकते है।

बता दें कि इस पार्क में आप तेंदुआ, सांभर, बिल्ली, चीतल, नीलगाय, भालू, जंगली चित्तीदार बिल्ली, हाथी, लंगूर, बंदर, जंगली मुर्गी, जंगली सूअर और नेवले जैसे जानवरों को देख सकते है। साथ ही कभी कभी आप यहां पर बाघ और हाथी भी देख सकते है, जो कई बार राजाजी नेशनल पार्क से यहां पर आ जाते है। वैसे इस साल अप्रैल में 110 साल बाद यहां पर बाघ भी देखा गया था।

वहीं अगर इस पार्क की टिकट की बात करे तो वयस्कों के लिए 30 रुपये, बच्चों के लिए 10 रुपये, कैमरा इस्तेमाल करने के लिए 50 रुपये, वाहन पार्क करने के लिए 20 रुपये और वीडियो कैमरा इस्तेमाल करने के लिए 500 रुपये का टिकट है।

जानकारी के लिए बता दें कि यह पार्क हिमालय की शिवालिक पर्वत श्रृंखला की तलहटी में स्थित है। इस पार्क की सीमा हिमाचल, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश राज्य से लगती है। इस पार्क का नाम कालेसर मठ (शिव) मंदिर के नाम पर रखा गया है।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago