
24 दिसंबर की रात 10 बजे से निर्माण कार्य के चलते फरीदाबाद के नीलम रेलवे ब्रिज की एक लेन की आने वाले 25 दिनों तक के लिए बंद कर दिया गया है। इस कार्य को फ़रीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण अपनी देख रेख में करा रहा है। वह अपने इस कार्य में नीलम से अजरोंदा चौक की ओर जाने वाली लेन की मरम्मत करेगा।
FMDA के इस कार्य से शहरवासियो को किसी तरह की दिक्कत न हो इस के लिए फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने कुछ डायवर्सन रूट तैयार किए हैं। ताकि यात्री इन रास्तों का प्रयोग करके सही समय पर अपने गन्तव्य स्थान तक पहुंच सके।
बता दें कि वाहन चालक बीके, ESIC अस्पताल समेत गंतव्य तक पहुंचने के लिए ओल्ड फरीदाबाद, बाटा, सेक्टर-21 होते हुए बड़खल पुल आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही नीलम चौक- रेलवे रोड होते हुए ओल्ड फरीदाबाद, बड़खल से हाईवे पर पहुंच सकते हैं। और नीलम बाटा रोड से भी जा सकते हैं।
इस पर ट्रैफिक थाना प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि,”नीलम पुल की एक लेन को मरम्मत के लिए बंद कर दिया गया है। वाहन चालक मार्ग से न जाए इसके लिए बैरिकेडिंग की गई है। अगर आवागमन के दौरान कोई परेशानी हो तो वाहन चालक 9582200138/0129-
2225999 पर संपर्क कर सकते हैं।”
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…