साल 2024 की गर्मियों में Faridabad वासियों को नहीं सहनी पड़ेगी बिजली की कटौती, यहां जानें कैसे

शहरवासियों की साल 2023 की गर्मियां चाहे कैसे भी बीती हो, लेकिन साल 2024 की गर्मियां मजे में बीतने वाली है। क्योंकि उनको बहुत जल्द ही बिजली कटौती की समस्या से निजात मिलने वाला है। दरअसल सेक्टर 23 के 66 KV के बिजलीघर का निर्माण कार्य दिसंबर महीने के अंत तक पूरा होने वाला है।

वैसे इस बिजली घर के बन जाने के बाद से सेक्टर 23 और इसके आस पास के इलाकों की बिजली की समस्या खत्म हो जाएगी। यानि की इस बिजली घर के बनने से शहर के करीब 2 लाख लोगों को फ़ायदा होगा। बता दें कि इस बिजली घर को दक्षिण बिजली वितरण निगम करीब 20 करोड़ रुपए की लागत से बनवा रहा है। इस बिजली घर को गैस इंसुलेटीड तकनीक से बनाया जा रहा है, क्योंकि इसके रखरखाव में कम खर्चा होता है। फ़िलहाल इस बिजली घर की इमारत बनकर तैयार हो चुकी है, इसके अलावा इस घर में लगाने के लिए 2 ट्रांसफार्मर भी आ चुके है।

जानकारी के लिए बता दें कि इस बिजली घर के बन जाने के बाद से सेक्टर 22, 23, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, संजय कॉलोनी, शिव कॉलोनी और इस क्षेत्र में चल रहे औद्योगिक इकाइयों को बिजली मिलेगी। यानि कि अब उन्हें ओवरलोड से लगने वाले बिजली कट नहीं सहने पड़ेंगे।

इस बारे में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपमंडल अधिकारी ओके भारद्वाज ने बताया कि,”सेक्टर-23 बिजलीघर का निर्माण कार्य दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। इसके बनने से करीब दो लाख की आबादी को फायदा होगा। ओवरलोड की समस्या नहीं होगी।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago