Categories: OthersSpecialSports

Haryana की 106 साल की दादी ने किया प्रदेश का नाम रोशन, यहां जानें कैसे

इंसान 50 की उम्र तक आते आते कमजोर होने लगता है, धीरे धीरे उसके हाथ पैर उसका साथ छोड़ देते है। लेकिन हरियाणा के दादरी जिले के गांव कादमा की रहने वाली 106 साल की दादी रामबाई ने इस बात को भी गलत साबित कर दिया है। क्योंकि उन्होंने 106 साल की उम्र में वो करके दिखाया है जो आज कल के नौजवान 25 साल की उम्र में भी नहीं कर सकते है।

दरअसल उन्होंने अभी हाल ही में दिल्ली में आयोजित हुई वेटरन एथलीट मीट में तीन गोल्ड मेडल जीते है। बता दें कि साल 2021 में उन्होंने वाराणसी से अपने खेल कॅरियर की शुरुआत की थी, जब वह 104 साल की थी।

वैसे उन्होंने अपने 3 साल के कॅरियर में 100 से ज्यादा गोल्ड मेडल जीते है। इसी के साथ बता दें कि उन्होंने साल 2022 में 100 मीटर दौड़ इवेंट में मान कौर के 74 सेकंड के रिकॉर्ड को तोड़ा था। क्योंकि उन्होंने यह दौड़ मात्र 45.47 सेकंड में पूरी की थी। इसी के साथ बता दें कि दिसंबर के महीने में वह 106 साल की हो गई है।

उनके बारे में और जानकारी देते हुए उनकी पोती शर्मिला सांगवान ने बताया कि,” वे उन खिलाड़ियों के परिवार से आते हैं, जिन्होंने पहले कई पुरस्कार जीते हैं। उन्होंने कहा कि वह शुद्ध शाकाहारी हैं, जो अपने आहार में दूध से बने उत्पादों को भरपूर मात्रा में शामिल करती हैं।”

वहीं उनकी दोहती ने बताया कि,”उनकी नानी सुबह चार बजे उठकर खेतों के कच्चे रास्तों पर प्रैक्टिस करती हैं। इस दौरान पहले पैदल चलने के साथ लगातार दौड़ का अभ्यास करती हैं। रोजाना इस उम्र में भी पांच-छह किलोमीटर तक दौड़ लगाती हैं।”

Tanu

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

6 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago