Faridabad के इस अधूरे ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य जल्द होगा पूरा, शहरवासियो को मिलेगा फ़ायदा

साल 2009 में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शहर के जिस ऑडिटोरियम का शिलान्यास किया था। अब वह ऑडिटोरियम आने वाले 4 महीनों में बनकर तैयार होने वाला है। यह ऑडिटोरियम बल्लभगढ़ में हैं, वैसे इसके बन जाने के बाद से शहरवासियो को विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए शहर के बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

बता दें कि लोक निर्माण विभाग इस ऑडिटोरियम के बचे हुए कार्य को पूरा कर रहा है, इसके लिए नगर निगम ने लोक निर्माण विभाग को 10 करोड़ रुपए सौप दिए है। इसी के साथ बता दें कि फिलहाल लोक निर्माण विभाग ने ऑडिटोरियम के सिविल वर्क, इलेक्ट्रिक वर्क और साज सज्जा के काम के लिए 2 कंपनियों को लगाया हुआ है।

अब जल्द ही इस ऑडिटोरियम में लिफ्ट और कैमरे भी लगने वाले है। इसके लिए विभाग ने तैयारिया भी शुरू कर दिया है। वेसे इस ऑडिटोरियम में लोगों की सुविधा के लिए AC होगा, साथ ही इसमें 550 लोगो के बैठने की क्षमता होगी।

जानकारी के लिए बता दें कि जिस जगह पर इस ऑडिटोरियम को बनाया जा रहा है, उस जगह पर पहले गांधी भवन था। जिसका उद्घाटन साल 1987 में हुआ था और साल 1996 से यहां पर SDM कार्यालय बनाया गया था। जोकि साल 2005 तक चला। उसके बाद साल 2009 में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस ऑडिटोरियम बनाने का शिलान्यास किया था।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago