Categories: FaridabadOthers

Faridabad की एक ऐसी झील जो है लोगो के खून की प्यासी, यहां जानें क्या हैं इस खूनी झील का रहस्य

हमारे Faridabad में देखने के लिए एक से बढ़कर एक जगह हैं, जिनमें से कुछ जगह प्राकृतिक है तो कुछ जगह मनुष्य द्वारा निर्मित है। वैसे प्रकृति की खूबसूरती की अपनी ही बात होती है प्रकृति की खूबसूरती लोगों को अपनी तरफ इस तरह मोहित करती है कि वह सब कुछ भूल जाते हैं।

एक तरफ़ जहां प्रकृति की खूबसूरती अपनी तरफ मोहित करती है वहीं दूसरी तरफ यह खूबसूरती लोगों की जान भी ले लेती है। जैसे हरियाणा की अरावली की पहाड़ियों में बसी खूनी झील, जो दिखने में जितनी सुंदर हैं, वह जान के लिए उतनी ही जानलेवा है। माना जाता है कि यह खूनी झील बरसों से लोगों के खून की प्यासी है।

इस खूनी झील की रहस्यमई कहानी सुनकर आज भी लोगो की रूह कांप जाती हैं। एक तरफ़ ये झील लोगो के लिए एक कुदरत का करिश्मा हैं, वहीं दूसरी ओर ये झील लोगो के लिए किसी अभिशाप से भी कम नहीं है। लोग इस झील को देखने से पहले सौ बार सोचते हैं, क्योंकि एक बार जो इस झील में चला जाता है वो कभी लौट के वापस नहीं आता।

अरावली की पहाड़ियों में बसी ये खूनी झील बरसों से सैकड़ों लोगो को अपनी प्यास का शिकार बना चुकी है। इस झील में मरने वाले लोगों का रहस्य आज तक कोई भी नहीं समझ पाया हैं। इस झील को अब Death Valley के नाम से जाना जाता है।

यहां के स्थानीय निवासियों का कहना है कि, साल 1990 तक अरावली की पहाड़ियों में बीना किसी रोक टोक के खूब खनन होता था। लेकिन साल 1991 में हरियाणा सरकार ने यहां पर होने वाले खनन पर रोक लगा दी। सरकार द्वारा रोक लगाने के बाद यहां पर आधा दर्जन से ज्यादा खदाने भूजल को छू गई।

जिसके कारण यहां प्राकृतिक रूप से नीले रंग के पानी का एक फुहारा बन गया, इस फुहारे ने धीरे-धीरे एक विशालकाय झील का आकार धारण कर लिया। बता दे कि ये खूनी झील भी 7 खदानों का ही एक संग्रह है। इस झील में अब तक 100 से भी ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

फरीदाबाद जिला प्रशासन ने इस झील में नहाने पर प्रतिबंध भी लगा रखा है, लेकिन कुछ लोग सरकार के इस आदेश को नजरंदाज करते हैं और मौत का शिकार हो जाते हैं।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago