Categories: OthersUncategorized

हरियाणा के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा करेंगे ये काम, बढ़ेगा प्रदेश का मान-सम्मान

प्रदेश के बेटे नीरज चोपड़ा को आज देश का ही नहीं बल्कि विश्व का बच्चा बच्चा जानता है। उन्होंने साल 2022 में टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है। इसी वज़ह से वे बच्चें बच्चे की ज़ुबान पर बने हुए हैं। इतना ही नहीं बच्चों से लेकर बड़ों तक सब उन्हें अपना रोल मॉडल भी मानते है, इसके पीछे का कारण है उनकी काबिलियत और लोगों के मन में उनके लिए प्यार। वैसे जब से नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडलिस्ट बने है तब से लेकर अब तक उन पर करीब 812 से अधिक आलेख प्रकाशित हो चुके हैं।

देश और प्रदेश में अपने नाम का इतना प्रचार और प्रसार देख के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा के एक जिम्मा उठाया है कि, वह अपने प्रदेश हरियाणा की बोली को प्रमोट करेंगे। ताकि सब हमें सिर्फ़ हमारे काम से ही नही बल्कि बोली से भी जाने।

बता दें कि इसके लिए नीरज चोपड़ा एक अभियान भी शुरू कर रहे है। इस अभियान की शुरुवात उन्होंने अपने पैतृक गांव खंडरा (पानीपत) के संस्कृति मॉडल स्कूल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की है। इसमें उन्होंने हरियाणवी बोली को कैसे मान- सम्मान दिलाया जाए, कैसे युवा अपनी हरियाणवी बोली पर गर्व महसूस करे, भविष्य में इस अभियान को लेकर क्या योजनाएं हैं, जैसे मुद्दों पर अपनी राय रखी है।

इस अभियान को लेकर उन्होंने कहा है कि,”उनकी पृष्ठभूमि ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ी है और गांव में ही रहकर वह बढ़े हुए हैं। इसलिए बोलियों की क्रांति की इस प्रेसवार्ता की शुरुआत भी अपने गांव से ही करना चाहते है।” इसी के साथ उन्होंने कहा कि,”घर और गांव में हम अपनी हरियाणवी बोली को बेधड़क होकर बोलते है। अपने सुख- दुख एवं अन्य भावनाएं हम अपनी बोली में प्रदर्शित करते हैं लेकिन शहर में हम अपनी हरियाणवी बोली को बोलने में हिचकिचाहट महसूस करते हैं। भले ही हमारी बोली का कोई व्याकरण नहीं है, लेकिन यह किस्से, कहानियां, लोक कथाएं सब का अभिन्न हिस्सा है।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago