Categories: Faridabad

पीठ पर ऑक्सीजन सिलेंडर टांगना नहीं चाहते तो वृक्षारोपण को अपनाने में क्या हर्ज है : संदीप बहादुरपुर

बल्लभगढ़ स्थित महिला थाना में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बल्लभगढ़ विधायक और कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिप्पर चंद शर्मा ने शिरकत की।


इस मौके पर आदर्श नगर के एसएचओ विजेंद्र सिंह तथा महिला थाना एसएचओ माया ने मुख्य अतिथि का फूल मालाओं से स्वागत किया।

पीठ पर ऑक्सीजन सिलेंडर टांगना नहीं चाहते तो वृक्षारोपण को अपनाने में क्या हर्ज है : संदीप बहादुरपुर

इसके पश्चात उपस्थित गणों ने महिला थाना के प्रांगण में पौधारोपण किया। वहीं राष्ट्रीय जाट एकता मंच के जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी व उनकी टीम ने भी पौधारोपण कर थाने को हरा-भरा करने में अपना पूर्ण समर्थन किया।

इस मौके पर राष्ट्रीय जाट एकता मंच के जिला समिति अध्यक्ष संदीप ने कहा कि इस पौधारोपण के पीछे का उद्देश्य यह है कि वह पूरे शहर को हरा भरा बनाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा फरीदाबाद को हरा-भरा करने के लिए समय-समय पर बल्लभगढ़ विधायक और कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा दिशा निर्देश देते हैं, और लोगों को पेड़ पौधे लगाने के लिए अभिप्रेरित करते रहते हैं।

संदीप ने कहा कि अब पौधा लगाना हमारी जरूरत बन गया है, क्योंकि वह समय दूर नहीं होगा जब ऑक्सीजन का सिलेंडर हम अपनी पीठ पर टांगकर ऑक्सीजन के लिए पाइप का सहारा ले रहे होंगे।

क्योंकि हमें जिस ऑक्सीजन की आवश्यकता है वह हमें पेड़ पौधों से मिल सकती हैं और ऐसे में हम पेड़ पौधों को काटकर अपने लिए ही कुआं खोद रहे हैं। इसलिए जरूरी है कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाए जाए और आमजन को जरूरत है कि वह पेड़ पौधे को लगाकर अपने जीवन को खुशहाल और अपने शहर को हरियाली से भर सके।

संदीप बहादुरपुर ने कहा कि इसी कड़ी में विधायक मूलचंद शर्मा समय-समय पर आमजन को प्रेरित करते हैं, और उन्होंने सबसे ज्यादा जोर पानी और वृक्षों पर ही दिया हुआ है, जो हमारी मूलभूत आवश्यकता है।

संदीप ने आगे कहा कि अगर आमजन चाहता तो है कि वह पेड़ पौधों से सांस लें और अपनी पीठ पर ऑक्सीजन सिलेंडर ना टांगे तो उन्हें जरूरत है कि वह विधायक द्वारा दिए गए निर्देश पर कार्य करें। तभी कहीं जाकर हम अपने जीवन में ऑक्सीजन की पूर्ति और अपने देश को, अपने भारत को और अपने शहर को हरा-भरा कर पाएंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago