शहर के NIT क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए ये ख़बर बड़ी ही अच्छी है, क्योंकि जल्द ही NIT की तीन कॉलोनियों की गलियां पक्की होने वाली है। इन गलियों को नगर निगम 2.04 करोड़ रुपए की लागत से पक्का करेगा, इसके लिए निगम ने निविदाएं जारी कर दी है। उम्मीद है कि मार्च के महीने तक निगम यह काम पूरा करके, लोगों को पक्की गलियां सौप देगा।
बता दें कि निगम यह काम NIT की संजय कॉलोनी, पर्वतीया कॉलोनी, और नैना कॉलोनी में कराएगा। इन कॉलोनियों की गलियों को पक्का करने के लिए निगम इन मे इंटरलॉकिंग टाइल लगाएगा। साथ ही निगम इन कॉलोनियों में सीवर लाइन बिछाएगा और स्ट्रीट लाइटें लगाएगा।
इसी के साथ बता दें कि पिछले कई सालों से इन कॉलोनियों की गलियां कच्ची है, जिस वज़ह में लोगों को काफ़ी दिक्कत होती है। बरसात के मौसम में तो यहां का बुरा हाल हो जाता है, क्योंकि जल निकासी की उचित व्यवस्था और पक्की सड़क न होने से सारा पानी यहीं पर भर जाता है। लेकिन अब मार्च से बाद से लोगो की ये समस्या भी दूर हो जायेगी।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…
प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…
देश की राजधानी दिल्ली शुरू से ही लक्जरी लाइफ और सुंदर कैफे के लिए फैमस…
प्रदेश के हजारों कर्मचारियो के लिए यह खबर बड़ी ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्रदेश सरकार…
हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…
प्रदेश के जो लोग अपना सफ़र करने के लिए ट्रेन का प्रयोग करते हैं यह…