Categories: FaridabadOthersSports

इस दिन से शुरु होगा Faridabad में तीसरा सांसद खेल महोत्सव, तैयारियां हुई शुरू

शहर के जिन खिलाड़ियों को खेल महोत्सव का बेसब्री से इंतज़ार है उनके लिए यह ख़बर बड़ी ही ख़ास है। क्योंकि 26 से 28 जनवरी तक शहर में तीसरा सांसद खेल महोत्सव शुरु होने जा रहा है। इस महोत्सव के सफ़ल आयोजन लिए अभी हाल ही में सेक्टर 12 के जिला उपायुक्त कार्यालय में एक बैठक हुई है, इस बैठक में समय से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के आदेश दिए गए है। ताकि उस समय किसी भी खिलाड़ी को कोई भी दिक्कत न हो।

बता दें कि इस महोत्सव की और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप https://hudle.in/pages/ sansad-khel-mahotsav website पर जांच कर सकते है। साथ ही इस महोत्सव में भाग लेने के लिए खिलाड़ी हडल एप पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। वैसे इस महोत्सव में 12 हजार से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।

इसी के साथ बता दें कि बैठक में केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के सचिव किरणपाल खटाना, ADC आनंद शर्मा, ADC पलवल साहिल गुप्ता, ADC बड़खल अमित मान, SDM बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद, जिला खेल अधिकारी देवेन्द्र गुलिया, पलवल के जिला खेल अधिकारी अनिल कुमार सैनी व DIPRO राकेश गौतम आदि मौजूद रहे।

जानकारी के लिए बता दें कि महोत्सव मे 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 1500 मीटर, 5000 मीटर, ऊंची कूद, ट्रिपल कूद, लंबी कूद, रिले दौड़ (4 गुणा 100 व 4 गुणा 400 मीटर), शॉटपुट, भाला फेंक, फुटबाल, बास्केटबाल, वालीवाल, हॉकी, खो- खो, कबड्डी नेशनल, कबड्डी सर्किल, बैडमिंटन, रस्साकस्सी, पैरा. बैडमिंटन, बॉक्सिंग, कुश्ती, टेबल टैनिस और तीरंदाजी खेल की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago