Categories: OthersUncategorized

हरियाणा की राजधानी में रहने वाला ये शख्स बना पक्षियों के लिए देवदूत, अब तक दे चूका है कई पक्षियों को जीवन दान

साल 2018 में रिलीज़ हुई फिल्म रोबोट 2.0 मे हम सबने अक्षय कुमार को एक ऐसे व्यक्ति के क़िरदार में देखा था, जिसने दुनिया भर के पक्षियों को नया जीवन दान दिया। वह उन बेजुबान पक्षियों के देवदूत बने थे। अक्षय कुमार की तरह ही हरियाणा की राजधानी मे रहने वाले प्रिंस मेहरा भी पक्षियों के लिए किसी देवदूत से कम नहीं है।

वह पिछले 11 सालों से दुनियाभर के पक्षियों को नया जीवन दान दे रहे हैं। अब तक प्रिंस मेहरा ने 1,150 से ज्यादा घायल पक्षियों का ईलाज करके उन्हें एक बार फिर से नया जीवन दिया है। उनका बेसहारा पक्षियों के लिए प्यार से को देखते हुए लोग उन्हें बर्डमैन के नाम से भी पुकारने लगे हैं।

बता दें कि प्रिंस मेहरा के जीवन में एक ऐसी घटना घटी की ,वह प्रिंस मेहरा से बर्डमैन बन गए। यह बात साल 2011 की है जब वह फिरोजपुर (पंजाब) में यात्रा कर रहे थे। अपनी इस यात्रा के दौरान उन्होंने दो मृत कबूतरो को कूड़ेदान में पड़ा देखा। उन बेसहारा पक्षियों की ऐसी हालत देख के उन्हें बहुत दुख हुआ, उन्होंने उन मृत कबूतरों को कूड़ेदान मे से निकालकर गड्‌ढे में दफना दिया।

अपने जीवन में घटी इस घटना से वे इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अपनी साइकिल को ही बेसहारा पक्षियों के लिए एंबुलेंस बना दिया। इस साईकिल एंबुलेंस में उन्होंने पक्षियों के प्राथमिक उपचार से संबंधित सभी दवाइयां और जरूरी सामान रखा। आज वह अपनी इस साईकिल से हर जगह जाकर पक्षियों का इलाज करते हैं।

इतना ही नहीं वह मृत पड़े हुए बेसहारा पक्षियों को दफना भी देते, ताकि उन्हें एक नया जीवन मिल सकें। अब तक उन्होंने 1,254 मृत पक्षियों को दफना है। बता दें कि प्रिंस को यह काम करनें में बेहद सुकून मिलता हैं। वह अपने जीवन में एक बेहद ही अच्छा काम कर रहे हैं।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago