Faridabad के इन सात गांव की सड़कें होंगी दुरुस्त, यहां जानें कौन से है वो गांव

शहर के लगभग सभी सेक्टरों को स्मार्ट बनाने के बाद अब नगर निगम शहर के गांवों को भी स्मार्ट बना रहा है। ताकि गांव के लोगो को भी सेक्टरों की तरह सारी सुख सुविधा मिल सके। जैसे फिल्हाल निगम 2 साल पहले फरीदाबाद नगर निगम में शामिल हुए बल्लभगढ़ के गांव मलेरना, साहुपुरा, सोतई, चंदावली, मच्छगर, तिगांव विधानसभा क्षेत्र के गांव मुजेड़ी और नवादा तिगांव की सड़कों को जनवरी के महीने तक दुरुस्त करने वाला है।

निगम इस काम पर पूरे 6 लाख 30 हजार रुपए खर्च करने वाला है, इसके लिए निगम ने देरी न करते हुए निविदाएं खोल दी है। वैसे निगम के इस काम से इन गांव में रहने वाले हजारों परिवारो और इन सड़को से गुजरने वाले हज़ारो लोगों को आवाजाही में काफ़ी फ़ायदा होने वाला है।

बता दें कि इन गांव की सड़कें कई सालो से बदहाल स्थिति में थी, जिस वज़ह से लोगों को आवाजाही में काफ़ी दिक्कतों का सामना उठाना पड़ता था। कई बार तो वे दुर्घटना का भी शिकार हो जाते थे। इसी के साथ बता दें कि वैसे तो तो अधिकतर गांव में RMC की रोड़ बनी हुई है, लेकिन इन गांव की मुख्य सड़कों का हाल काफ़ी बुरा है।

इस बात की जानकारी देते हुए नगर निगम के कार्यकारी अभियंता ओमदत्त ने बताया है कि,”सात गांव की सड़कों की मरम्मत कराई जायेगी। इसके लिए निविदाएं जारी कर दी है।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago