22 जनवरी को स्मार्ट सिटी Faridabad में भी मनाई जाएगी दिवाली, तैयारियां हुई शुरू

22 जनवरी 2024 भारतीयों के लिए एक बड़ा दिन बनने वाला है, क्योंकि इस दिन रामलला की अयोध्या के राम मंदिर के गर्भ गृह में प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इस दिन को अयोध्या वासी दिवाली की तरह मनाएंगे। एक तरफ़ जहां अयोध्या वासी 22 जनवरी को दिवाली की तरह मनाएंगे, वहीं दूसरी ओर स्मार्ट सिटी फरीदाबाद की जनता भी पीछे नहीं हटने वाली है। वह भी इस शुभ अवसर पर दिवाली मनाएंगे। इसके लिए शहरवासियो ने तैयारियां भी शुरू कर दी है।

बता दें कि 21 और 22 जनवरी को शहर के बाजार, सोसायटी, कॉलोनी और मंदिर दीयो की रोशनी से जगमग होंने वाले है। इसके अलावा शहर में हजारों जगह पर धार्मिक अनुष्ठान भी कराए जाएंगे। ताकि घर घर तक श्री राम के भजनों की गूंज जा सकें। इसी के साथ बता दें कि BJP के युवा नेता भारतभूषण ने इस अवसर पर एक लाख दीपदान की शुरुवात की है। वह हर घर में नि शुल्क 5 दिए और राम मंदिर से जुड़ी सामग्री बांटेंगे। ताकि शहर का प्रत्येक व्यक्ति दीप जलाकर श्री राम का स्वागत करें।

साथ ही दीयों के लिए भी कुम्हारों को भी पहले से ही आर्डर दे दिया गया है। इस पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, विहिप, रमेश गुप्ता का कहना है कि,”22 जनवरी को लेकर लोगों में उत्साह है। लोगों से अपील की गई है कि सभी लोग घरों में राम ज्योति जलाए। ऐसे में 10 लाख से अधिक दीप दान का संकल्प लिया गया है।”

Tanu

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

4 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago