Categories: FaridabadOthers

स्मार्ट सिटी Faridabad में हुई हलवाईयों की कमी, यहां जानें पूरी ख़बर

शादी का सीज़न शुरू होने वाला है, शादी वाले घरों में तैयारिया शुरू हो चुकी है। एक तरफ़ जहां घरों में शादी को लेकर खुशी का माहौल है, वहीं दूसरी ओर हलवाईयों की कमी की वज़ह से घरों में चिंता का भी विषय बना हुआ है। क्योंकि इन दिनों शहर में हलवाईयों की कमी हो गई है। इसके पीछे की वजह है 22 जनवरी, क्योंकि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन शहर में जगह जगह भंडारे होने वाले है। जिस वजह से शहर के सभी हलवाई पहले से ही बुक हो चुके है।

ऐसे में शादियों के लिए हलवाई नहीं मिल पा रहे है, शादियों के लिए हलवाईयों का इंतजाम करने के लिए लोग एक दूसरे से सिफारिश कर रहे है। बता दें कि 22 जनवरी को शहर में हजारों जगह भंडारे है। साथ ही सैकड़ों मंदिरों में पूजा पाठ भी होगा।

इस बारे में और जानकारी देते हुए RWA कंफेडरेशन के अध्यक्ष NK गर्ग ने बताया कि,”शहर की करीब 55 RWA ने 22 जनवरी को महोत्सव मनाने की तैयारी की है। अन्य RWA भी अपने स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। सेक्टरों को जगह-जगह सजाया जाएगा। घर के द्वार लोग अपने स्तर पर सजाएंगे। रंगोली बनाई जाएंगी।”

इसके अलावा हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक राकेश वशिष्ठ ने बताया कि,”22 जनवरी को एक हजार से अधिक स्थानों पर भंडारे और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिले की सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं और RWA ने अपने स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने की स्वीकृति दे दी है।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago