Faridabad की इस जाबाज़ खिलाड़ी का भारतीय टीम में हुआ चयन, पीवी सिंधु के साथ खेलेंगी एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप

शहर की बेटी अनमोल इन दिनों अपनी मेहनत और सच्ची लगन से अपने जिले नाम रोशन करके, खूब तरक्की कर रही है। स्टेट लेवल की बैडमिंटन चैंपियनशिप जीतने के बाद अब अनमोल पीवी सिंधु के साथ एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेने वाली है, क्योंकि उनका चयन भारतीय टीम में हुआ है।

बता दें कि वह शहर की पहली खिलाड़ी है, जो एशियन गेम में हिस्सा लेंगी। इसी के साथ बता दें कि यह चैंपियनशिप 13 से 18 फ़रवरी तक मलेशिया में आयोजित होने वाली है। वैसे उनके भारतीय टीम में शामिल होने के बाद से घर और शहर में बड़ा ही खुशी का माहौल है। इस अवसर पर अनमोल को जिला बैडमिंटन संघ के प्रधान डॉ. अमित भल्ला, महा सचिव संजय सपरा ने बधाई दी है।

जानकारी के लिए बता दें कि अनमोल सेक्टर 16 की रहने वाली है, वह पांच साल की उम्र से खेल रही है। उनके बारे में और जानकारी देते हुए उनके पिता देवेंद्र खरब ने बताया कि,”अनमोल जब पांच वर्ष की थी तो उसे पार्क में घुमाने ले जाते थे। वहां अन्य बच्चों को स्केटिंग करते देख उसे भी इसका शौक चढ़ गया। छह साल की आयु में मुंबई में आयोजित स्कूल गेम में राष्ट्रीय स्तर पर खेल कर आई और देश प्रदेश में शहर का नाम रोशन किया।”

इसी के साथ उन्होंने बताया कि,”घर के पास ही पार्क में वह अपने दोस्तों के साथ रोजाना बैडमिंटन खेलते थे तों अनमोल भी बीच में आकर खड़ी हो जाती थी और साथ में खिलाने की जिद्द करती थी। ऐसे में एक दोस्त को उसके साथ खेलने की ड्यूटी लगाते थे। बेटी अनमोल को बैडमिंटन रैकेट पकड़ कर खेलते देखा तो उनकी पारखी नजरों ने यह पढ़ लिया वह कुछ बेहतर करेगी।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago