
शहर की बढ़ती हुई सर्दी से एक तरफ़ जहां शहरवासी ठिठुर रहे है, वहीं दूसरी ओर बढ़ती हुई सर्दी शहर के बढ़ते हुए AIR POLLUTION का भी कारण बन गई है। क्योंकि सर्दी को दूर भागने के लिए जनता अलाव जला रही है, जिस वज़ह से गंदा धुआं निकल रहा है और शहर का AQI बढ़ रहा है।
जनता के मुताबिक़ इन जलते हुए अलाव की वज़ह भी प्रशासन है, क्योंकि हरियाणा बिजली वितरण निगम ने बिजली के रेट बढ़ाए हुए है। जिस वज़ह से रूम हीटर चलाने पर बिजली का बिल ज्यादा आता है। इसलिए वह सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते है। लेकिन उनका यह सहारा अब बढते हुए AQI की वज़ह बन रहा है।
बता दें कि इस वक्त शहरवासियो पर सिर्फ़ ठंड का ही नहीं बल्कि सर्दी जुकाम और बुखार का भी सितम जारी है। क्योंकि इस ठंड की वज़ह से ही वह बीमार हो रहे है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों ने इस मौसम को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है, कि शहरवासी गर्म कपड़े पहने और घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगाए। साथ ही धुम्रपान न करे और बच्चे बुजुर्गों का पूरा ख्याल रखे।
दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…