आख़िर क्यों हजारों सफ़ाई कर्मियों के बाद भी नहीं हो रहीं है स्मार्ट सिटी Faridabad में सफ़ाई, यहां पढ़ें पूरी ख़बर

शहर में साफ़ सफ़ाई की इतनी सुविधा होने के बाद भी शहर की सड़कों, गलियों और सोसाइटियों में कूड़े कचरे के ढेर लगे हुए है। फिलहाल शहर की साफ सफाई के लिए प्रशासन ने करीब चार हज़ार सफ़ाई कर्मी नियुक्त किए हुए है, 150 से ज्यादा कूड़ा उठाने वाले वाहन है और हर साल प्रशासन खरीब 150 करोड़ रुपए शहर की साफ़ सफ़ाई पर खर्च करता है।

आख़िर क्यों हजारों सफ़ाई कर्मियों के बाद भी नहीं हो रहीं है स्मार्ट सिटी Faridabad में सफ़ाई, यहां पढ़ें पूरी ख़बरआख़िर क्यों हजारों सफ़ाई कर्मियों के बाद भी नहीं हो रहीं है स्मार्ट सिटी Faridabad में सफ़ाई, यहां पढ़ें पूरी ख़बर

लेकिन आलम है कि शहर फ़िर भी साफ सफ़ाई के मामले में दूसरे शहरो से पीछे रहता है। दरअसल अभी हाल ही में स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 का परिणाम आया है, जिसमें फ़रीदाबाद को पूरे देश में 381 और प्रदेश में 19 वी रैंक मिली है।

शहर की इतनी ख़राब रैंक आने वाले प्रशासन के सभी अफसरों ने अपने अलग अलग बयान दिए है। इन अफसरों में से फरीदाबाद नगर निगम के MOS डॉ. नितीश का कहना है कि,”फरीदाबाद की सफाई का जो सर्वे आया है, वह पुराना है। पिछले दिनों नगर निगम ने स्मार्ट सिटी 150 खतों को बंद किया है। इसके अलावा प्राइमरी वेंडरों के 40 व्हीकल भी बढ़ाए हैं और काफी चालान भी किए हैं।”

वही सफाई कर्मचारी यूनियन प्रधान गुरुचरण खंडिया का कहना है कि,”फरीदाबाद नगर निगम की आबादी लगातार बढ़ रही है। 24 गांवों को भी बढ़ा दिया गया। काफी नई कॉलोनियां विकसित हो गई, लेकिन सफाई कर्मचारियों की वर्ष 2001 से कोई नई भर्ती नहीं हुई है। ऐसी स्थिति में सफाई कराना काफी मुश्किल है। यह सर्वे पुराना हैं।”

इनके अलावा नगर निगम के नोडल अधिकारी पदम भूषण का कहना है कि,”स्वच्छता रैंकिंग गिरने के लिए ग्रीन कंपनी जिम्मेदार है। जुर्माना लगाने के बाद भी कंपनी ने अपना काम सही ढंग से नही किया। अब इसे हटाने की तैयारी की जा रही है।”

Tanu

Published by
Tanu

Recent Posts

Haryana के इन जिलों में होगा मॉक ड्रिल, यहाँ जाने इससे जुड़ी सभी जानकारी 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…

4 days ago

Haryana शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित करने से पहले लिया यह बड़ा फैसला, यहाँ पढ़ें पूरी खबर 

प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…

6 days ago

Haryana के इस सुंदर कैफे के सामने भूल जाएंगे आप दिल्ली के भी कैफे, पहाड़ और नदियों का होगा एहसास 

देश की राजधानी दिल्ली शुरू से ही लक्जरी लाइफ और सुंदर कैफे के लिए फैमस…

1 week ago

हरियाणा सरकार ने जारी किया नया कैलेंडर, 2025 में कर्मचारियों को मिलेंगी इतनी छुट्टियां

प्रदेश के हजारों कर्मचारियो के लिए यह खबर बड़ी ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्रदेश सरकार…

1 week ago

Haryana के किसानों की होने वाली है बल्ले-बल्ले, यहाँ जाने कैसे 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

1 week ago

इस वजह के चलते Haryana में इन रूटो की ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

प्रदेश के जो लोग अपना सफ़र करने के लिए ट्रेन का प्रयोग करते हैं यह…

2 weeks ago