
फरीदाबाद, 16 जनवरी। शहर के प्रमुख उद्योगपति एवं फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व प्रधान BR भाटिया को हरियाणा सरकार ने हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड (HSIIDC) का स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है, जोकि फरीदाबाद के लिए बड़ी उपलब्धि है।
सी. दास ग्रुप के चेयरमैन BR भाटिया सामाजिक रूप से भी काफी सक्रिय रहते हैं और कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। भाटिया ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा वे अपनी ओर से उद्योगों के हित के लिए काम करने का प्रयास करेंगे। उद्योगों के लिए हरियाणा सरकार की नीतियां उत्साहवर्धक रहीं हैं, वे उसे और आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का प्रधान रहते हुए भाटिया ने उद्योगों व औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए भी कई सुधारात्मक कदम उठाए थे। बता दें कि बीआर भाटिया फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) के भी सदस्य हैं।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…