Categories: FaridabadOthers

Faridabad की इस कॉलोनी की गलियां होंगी पक्की, शहरवासियों को चलने के लिए मिलेंगी पक्की गलियां

बल्लभगढ़ की सुभाष कालोनी के हजारों लोगों के लिए ये ख़बर बड़ी ही अच्छी है, क्योंकि यहां के लोगो को जल्द ही चलने के लिए पक्की गलियां मिलने वाली है। दरअसल नगर निगम इस कालोनी की दर्जनों गलियों को पक्का करने वाला है। इसके लिए निगम ने 85 लाख 27 हजार 757 रूपये की निविदाएं जारी कर दी है।

बता दें कि निगम यहां की दर्जनों गलियों को RMC की सड़के बनाकर पक्का करेगा, साथ ही खाली पड़ी जमीन को भी इंटरलिंकिंग टाइल लगाकर पक्का करेगा। इसी के साथ बता दें कि पिछले 10 सालों से यहां की गलियां कच्ची है, जिस वज़ह में लोगों को काफ़ी दिक्कत होती है।

बरसात के मौसम में तो यहां का बुरा हाल हो जाता है, क्योंकि जल निकासी की उचित व्यवस्था और पक्की सड़क न होने से सारा पानी यहीं पर भर जाता है। लेकिन अब जल्द ही लोगो की ये समस्या भी दूर हो जायेगी। जानकारी के लिए बता दें कि यहां पर 1000 परिवार रहते है। जो कि नौकरी पेशे वाले मध्यवर्गीय परिवार है।

इस बात की और जानकारी देते हुए फरीदाबाद नगर निगम बल्लभगढ़ जोन के कार्यकारी अभियंता ओपी. कर्दम ने बताया कि,”सुभाष कॉलोनी की एक दर्जन से अधिक गलियों को RMC एवं इंटरलॉकिंग का बनाया जाएगा। जिसके लिए टैंडर लगा दिया जाएगा। प्रक्रिया पूरी होने में अवश्य ही समय लगेगा, लेकिन फरवरी 2024 में अवश्य ही काम शुरू हो जाएगा।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago