Faridabad के इन सेक्टरों में बिजली की लाइन होंगी भूमिगत, निगम ने शुरू की तैयारियां

आंधी तूफान में बिजली के खंभे टूटने की वज़ह से शहर की बिजली कई दिनों तक गुल हो जाती है। जिस वज़ह से जनता को काफ़ी दिक्कत शहरी पड़ती है। लेकिन अब से ऐसा कुछ नहीं होगा, क्योंकि इस समस्या का समाधान नगर निगम ने ढूंढ लिया है। दरअसल नगर निगम बिजली की लाइनों को भूमिगत करने वाला है।

बता दें कि फिलहाल निगम सेक्टर 27A और सेक्टर 31 की फीडरो लाइनो को भूमिगत करने वाला है। इसी के साथ बता दें कि इन दोनों सेक्टरों बिजली की सप्लाई 11KV फीडर द्वारा की जाती है। वैसे इस काम पर निगम पूरे 2 करोड़ 56 लाख 73 हज़ार 820 रुपए खर्च करने वाला है। इस काम को कराने के लिए निगम ने कंपनी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वैसे निगम इस काम को 15 फरवरी से शुरू कर देगा।

जानकारी के लिए बता दें कि सेक्टर 31 एक रिहायशी इलाका है, वहीं सेक्टर 27A एक औद्योगिक क्षेत्र है जहां पर 250 से ज्यादा फैक्ट्रियां है। इस की और जानकारी देते हुए DHBVN के कार्यकारी अभियंता जितेंद्र कुमार ढुल ने बताया कि,”निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए दोनों फीडर लाइन को तीन महीने में भूमिगत कर लिया जाएगा। फरवरी से इन दोनों लाइनों को भूमिगत करने की योजना है।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago