
अरूणाभा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा लोहड़ी और मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर शीतलहर के भयंकर प्रकोप को देखते हुए सूरजकुंड रोड के पास वाली झुग्गियों में गर्म कपड़े और कंबल का वितरण किया गया ।
ठंड से ठिठुरते चेहरों पर खुशी देखते ही बनती थी। शाम में वेलफेयर के बच्चों ने लोहड़ी जलाई और खूब मजा किया । इस अवसर पर बच्चों ने अपने नृत्य – संगीत से सब का मन मोह लिया ।
कार्यक्रम में ममता मित्तल , संयुक्ता श्रीवास्तव , डॉक्टर आर .के. श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे । उन्होंने कहा कि बच्चों से ही त्यौहार की रौनक होती है और बच्चों के साथ बच्चा बनकर त्योहार मनाना हमेशा खुशियों से भर देता है ।
कार्यक्रम में वेलफेयर की संस्थापिका और राष्ट्रीय अध्यक्षा प्रणीता प्रभात ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किया और इस त्यौहार के महत्व को बताते हुए सबका धन्यवाद किया । उन्होंने कहा कि त्योहार हमारे जीवन का अभिन्न अंग है , हमें ऐसे त्यौहार मना कर बच्चों को अपनी संस्कृति के बारे में बताना चाहिए ।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…