अबकी बार Faridabad के सूरजकुंड मेले में पर्यटकों को नहीं झेलनी पड़ेगी ये दिक्कत, विभाग ने पूरी की तैयारी

2 फरवरी से शुरू होने वाले सूरजकुंड मेले की तैयारिया पर्यटन विभाग ने अभी से शुरू कर दी है। विभाग ने मेले के स्टॉल, चौपाल आदि की मरम्मत भी शुरू करा दी है। वैसे अबकी बार पर्यटकों को मेले में बहुत ही चीज़े अलग देखने को मिलेगी, क्योंकि हर साल की तरह इस साल भी मेले की थीम स्टेट, पार्टनर कंट्री बदली गई है। यानि कि अबकी बार पर्यटक नई स्टेट और कंट्री की संस्कृति को देखेंगे।

वैसे इन सब के अलावा अबकी बार पर्यटकों और दुकानदारों को मेले में बिजली की कटौती की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। क्योंकि इस समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन, पर्यटन विभाग और बिजली विभाग ने एक योजना बनाई है। इस योजना के तहत दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम मेले में बिना कटौती के बिजली उपलब्ध कराने के लिए फीडर की मरम्मत करेगा। साथ ही दो बड़े ट्रांसफार्मर भी लगाएगा।

जानकारी के लिए बता दें कि विभाग ने पहले से ही सूरजकुंड मेला परिसर के लिए एक विशेष फीडर बनाया हुआ है। लेकिन अब विभाग एक फीडर और लगाएगा ताकि आपातकाल स्थिति में बिजली का लोड दूसरे फीडर पर डाला जा सके।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago