Haryana का ये किसान इस फ़सल की खेती से कमा रहा है लाखों, यहां जानें कौन सी है वो फ़सल

देश के किसान आए दिन अपनी अनोखी खेती की वजह से चर्चा में बने रहते है, वैसे इन दिनों हरियाणा के पलवल जिले के पातली कला गांव के रहने किसान रणवीर सिंह भी प्रदेश के सभी लोगो के बीच में चर्चा का विषय बने हुए है। क्योंकि वह सिर्फ़ खेती करके ही लाखों रुपए कमा रहे है।

बता दें कि वह पिछले 35 सालों से सब्ज़ी या अनाज की खेती नहीं बल्कि फूलों की खेती कर रहे है। अपनी इसी खेती से ही वह लाखों रुपए कमा रहे है। इसी के साथ बता दें कि वह इस खेती को बिना किसी की सरकारी सुविधाओं के करते है, इतना ही नहीं वह फूलों के लिए बीज भी जापान से मगाते है। ताकि उनकी पौध अच्छी तैयार हो।

अपनी खेती के बारे में और जानकारी देते हुए किसान रणवीर सिंह ने बताया कि,” उनकी इस मेहनत के पीछे उनका पूरा परिवार जिम्मेदार है,उनके तीन शादीसुदा बेटे हैं। फूलों की खेती में उनके तीनो बेटे, उनकी पत्नियां और उनके बच्चे उनकी मदद करते हैं। उन सबके साथ से ही वह सालाना 30 लाख रुपये तक का मुनाफा कमा लेते हैं।”

इसी के साथ उन्होंने बताया कि,”फूलों की खेती में पानी कम लगता है, पानी को नेट हाउस के अंदर बनी क्यारी में फूलों पर बूंद- बूंद करके लगाया जाता है। फूलों की अच्छी फसल पाने के लिए यूरिया और खाद का भी प्रयोग किया जाता है।”

जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल वह 4 एकड़ की जमीन पर फूलों की खेती कर रहे हैं। वह अक्टूबर से मई के महीने तक सिर्फ फूलों की ही खेती करते है। वैसे इस बार वह ब्लू डेज़ी फूलों की खेती कर रहे हैं।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago