स्मार्ट सिटी Faridabad से गई अयोध्या भेट, शहरवासियों ने भी दिया अपना योगदान

जिस दिन का लोगों को बरसों से इंतजार था, वह दिन आ ही गया। हमारे रामलला इतने वर्षों बाद अपनी नगरी अयोध्या वापस आ रहें है। आज सिर्फ अयोध्या में ही नही बल्कि फरीदाबाद में भी दिवाली मनाई जा रही है। साथ ही शहरवासियों ने श्री राम के आने की खुशी में जगह जगह भंडारों, यज्ञों का भी आयोजन किया है।

एक तरफ जहां शहर में भी राम लला के आने की खुशी मनाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर शहर से अयोध्या भेट भी भेजी गई है। ताकि शहरवासी न सही उनकी भेट ही श्री राम तक पहुंच जाए।

दरअसल शहर की श्री गोपाल गौशाला से गाय का शुद्ध 31 किलों घी अयोध्या भेजा गया है। इस शुद्ध घी को राम लला प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में उपयोग किया जाएगा। बता दें कि इस घी को पूरे एक महीने में 151 गायों के दूध से तैयार किया गया है। इसी के साथ बता दें कि इस घी को श्री गोपाल गौशाला के अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने पहुंचाया है।

इसके अलावा शहर के कई लोग भी अपनी सेवा देने के लिए अयोध्या पहुंचे हैं, जिनमे शहर के साधु संत, कारोबारी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता और श्रद्धालु शामिल है।

Tanu

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

4 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago