पढ़ाई लिखाई की कोई उम्र नहीं होती ये आज तक अपने लोगों के मुंह अक्सर सुना होगा, लेकिन आज हम आपको हरियाणा के ऐसे व्यक्ति के बारे में बताएंगे जिसने इस बात को सच साबित करके दिखाया है। दरअसल हरियाणा के रेवाड़ी जिले के सेक्टर- 4 के रहने वाले राम अवतार एकलव्य ने 64 साल की उम्र में UGC नेट परीक्षा पास की है। उनके इस कारनामे से सभी युवा हैरान हो गए है।
बता दें कि इस परीक्षा को राम ने चौथी बार पास किया है। इससे पहले उन्होंने IGU मीरपुर रेवाड़ी में तीन विषयों में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की थी, बाद में अंग्रेजी साहित्य और लोक प्रशासन में नेट JRF परीक्षा उत्तीर्ण की। साल 2023 में तीसरी बार नेट परीक्षा पास की और अब राजनीति विज्ञान में डिस्टिंक्शन के चौथी बार नेट पास किया है।
इसी के साथ बता दें कि राम चार साल पहले सरकारी नौकरी से रिटायर हुए थे। रिटायर होने के बाद उन्होंने एक बार फ़िर से अपनी पढाई शुरु करने का फैसला किया है, क्योंकि उन्हें पढ़ाई लिखाई का बहुत शौक है।
जानकारी के लिए बता दें कि राम ने 17 विषयों में PG की डिग्री हासिल की हुई है। उन्होंने अंग्रेजी में MA, एमफिल और नेट पास किया हुआ है। इतना ही नहीं उन्हें नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर ने लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया हुआ है।
भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…
एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…
लोक सभा निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि सही प्रशिक्षण लेने के उपरांत कार्य…
मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…
एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…
श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…