Faridabad में इस जगह जल्द बनेगा मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल, नगर निगम ने जारी किया फंड

शहर में स्वास्थ सेवा को मजबूत करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही हैं, अपने इन्हीं प्रयासों के तहत सरकार जल्द ही ओल्ड फरीदाबाद में सरकारी मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल बनाने वाली है। इस मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल के निर्माण के लिए नगर निगम ने 30 करोड़ का फंड जारी कर दिया है।

बता दें कि साल 2016 में अपनी डिजिटल रैली के दौरान CM ने ओल्ड फरीदाबाद में 50 बेड की क्षमता वाले मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के निर्माण की घोषणा की थीं। सभी सुविधाओ से लैस यह हॉस्पिटल ओल्ड फरीदाबाद का पहला सरकारी हॉस्पिटल होगा। इसी के साथ बता दें कि CM की घोषणा के बाद, तीन साल पहले निगम ने ओल्ड फरीदाबाद की अनाज मंडी के पास पड़ी दो एकड़ जमीन पर 29 करोड़ की लागत से हॉस्पिटल का निर्माण कार्य शुरू किया था। लेकिन शिकायत की वजह से इसका निर्माण कार्य वहीं रोकना पड़ा था।

दरअसल हुआ यूं कि यह हॉस्पिटल 50 बेड का बनना था, लेकिन इस हॉस्पिटल को 80 बेड का बना दिया गया, वो भी औपचारिकताएं पूरी किए बिना। लेकिन अब सरकार ने इस प्रोजेक्ट की दुबारा जांच करके इसके लिए एक स्टीमेट तैयार कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के वास्तुकार ने इसके नए डिजाइन को भी मंजूरी दे दी है।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago