अब से Faridabad का एक भी मजदूर नही सोएगा भूखा,यहां पढ़ें पूरी ख़बर

शहर के सैकड़ों मजदूरों के लिए ये ख़बर बड़ी ही अच्छी है, क्योंकि अब से यहां का कोई भी मजदूर या गरीब व्यक्ति रात को भूखे पेट नहीं सोएगा। दरअसल कुछ समय पहले जिला प्रशासन और लेबर डिपार्टमेंट ने मोबाइल फूड वैन की शुरुआत की है। इस वैन की शुरुआत अंत्योदय आहार योजना के तहत की गई है।

इस वैन में सभी मजदूरों को खाना मात्र 10 रूपए प्लेट दिया जाएगा। साथ ही यदि किसी का पेट एक प्लेट में नहीं भरता है तो वह दुबारा खाना ले सकता है। बता दें इस प्लेट में मजदूरों को दाल, चावल, चार रोटी, सब्जी, गुड़ परोसा जाएगा। इसी के साथ बता दें कि यह मोबाइल वैन बाटा चौक, सारन चौक, NIT, सेक्टर-17, 28, 7 और बल्लभगढ़ आंबेडकर चौक के पास खड़ी की जाएंगी। क्योंकि ये चौक शहर के लेबर चौक है, यहां पर रोजाना सैकड़ों मजदूर आते है।

जानकारी के लिए बता दें कि इन मोबाइल वैन से पहले भी शहर में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के महिला सहायता समूह के सहयोग से तीन स्थाई कैंटीन चलाई जा रही हैं। जिसमें कर्मचारी एक साथ खाना खाते हैं, वही जल्द ही ग्रेटर फरीदाबाद में 500 मजदूर की क्षमता वाली एक नई कैंटीन शुरु की जाएगी। इसी के साथ बता दें फरीदाबाद के अलावा हरियाणा के रेवाड़ी जिले में भी मोबाइल वैन की शुरुआत की गई है।

Tanu

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

5 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago