Categories: Uncategorized

अबकी बार इस देश में किया जाएगा Haryana के फैमस अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन, यहां जानें

प्रदेश के जिन लोगों को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का बेसब्री से इंतज़ार था, उनके लिए यह ख़बर बड़ी ही अच्छी है। क्योंकि आने वाली 28 फरवरी से 6 मार्च तक इस महोत्सव का आयोजन होने वाला है। वैसे अबकी बार इस महोत्सव का आयोजन श्री लंका में किया जाएगा। क्योंकि श्री लंका के पर्यटन मंत्री विदुर विक्रमनायके ने स्वयं श्री लंका में गीता महोत्सव मनाने का प्रस्ताव रखा है।

बता दें कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि महोत्सव का आयोजन श्री लंका के किस शहर में किया जाएगा। क्योंकि इस बात का निर्णय KDB के अधिकारी अभी वही जाकर करेंगे। इसके लिए तीन सदस्यीय टीम वहा के लिए रवाना हो गई है।

इसकी और जानकारी देते हुए कुरुक्षेत्र 48 कोस तीर्थयात्रा निगरानी समिति के अध्यक्ष मदनमोहन छाबड़ा ने बताया कि,”सरकार श्रीलंका में जिस स्थान पर गीता महोत्सव का आयोजन करेगी, उसका अवलोकन किया जाएगा। वहां महोत्सव के स्वरूप पर चर्चा की जाएगी और उसी के अनुरूप तैयारियां की जाएंगी। केडीबी की तीन सदस्यीय टीम श्रीलंका के लिए रवाना हो गई है।”

जानकारी के लिए बता दें कि 2023 में जब अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का कुरुक्षेत्र में आयोजन हुआ था तो उस दौरान श्रीलंका के पर्यटन मंत्री विदुर विक्रमनायके ने महोत्सव की प्रशंसा की थी, साथ ही ब्रह्मसरोवर पर महाआरती भी थी।

इसी दौरान ही उन्होंने प्रदेश सरकार के समक्ष प्रस्ताव रखा था कि वह महोत्सव का आयोजन श्री लंका में कराना चाहते है। क्योंकि वह वहा के नागरिकों को भी इन शिक्षाओं का पालन करने के लिए प्रेरित और जागरूक करना चाहते है। इसी के साथ बता दें कि इससे पहले महोत्सव का आयोजन मॉरीशस, इंग्लैंड, कनाडा और आस्ट्रेलिया में भी हो चुका है।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago