प्रशासन ने चलाया ‘घर बैठे पढ़ाओ अभियान’, जिसमें घर बैठें मिलें सकेंगी छात्रों को पुस्तकें

फरीदाबाद : उपायुक्त यशपाल ने बताया कि लॉकडाउन के अंतराल भी विद्यार्थी घर बैठे पढ़ाई कर सके, इसके लिए घर बैठे पढ़ाओ अभियान शुरू हो चुका है। जिसमें विद्यार्थियों को पढ़ाई करने के लिए किताबों की समस्या रोड़ा ना बनें इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा जिलेभर के बुक डिपों की सूची तैयार की जा रही है। यह बुक डिपो विद्यार्थियों की मांग पर घर पर ही किताबें पहुंचाने का कार्य करेंगे। आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को किताबें हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जाएंगी।

उपायुक्त ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि जो बुक डिपो विद्यार्थियों को यह सुविधा दे सकते हैं, वह अपनी दुकान के नाम व मोबाइल नंबर जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में पहुंचा दें, जिससे कि उन बुक डिपो के लिए दुकान खोलने के लिए प्रशासन द्वारा पास जारी किया जा सके। डीसी ने बताया कि इन बुक डिपो के संचालकों के नाम व मोबाईल नंबर भी सार्वजनिक कर जाएंगे। कोई भी विद्यार्थी इन बुक डिपो संचालकों के मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क कर किताबें मंगवाने के लिए ऑर्डर कर सकते है।

बुक डिपो के संचालक घरों पर भी किताबें पहुंचाने के लिए सहमत होंगे तो उनकी सहमति के बाद ही जिला प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों के घर किताबें पहुंचाने का कदम उठाया जायेगा। उन्होंने बताया कि जिला में किताबों की कोई कमी नहीं है, पर्याप्त मात्रा में सभी बच्चो को क़िताब उपलब्ध करवा दी जाएगी।

जिला शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कौर ने बताया कि कोई भी बुक डिपो जो विद्यार्थियों को किताबों की डिलीवरी दे सकता है, वह जिला शिक्षा अधिकारी के ईमेल पर अपना पता व फोन नंबर भेज सकते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी सतिंदर कौर ने बताया कि उनकी कार्यालय की मेल deosecfbd@gmail.com पर कर सकते है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago