Haryana सरकार ने Faridabad की इन कालोनियों को किया वैध, अब से यहां के निवासियों को भी मिलेगी मूलभूत सुविधाएं

अभी हाल ही में हरियाणा सरकार ने पांचवें और छठे फेज में प्रदेश की 173 अवैध कॉलोनियों को वैध घोषित किया है। इन 173 अवैध कॉलोनियों में 5 कॉलोनियों स्मार्ट सिटी फ़रीदाबाद की भी है। सरकार की इस घोषणा के बाद से इन कालोनियों में रहने वाले हज़ारो लोगों की खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं है।

क्योंकि इन कालोनियों को सरकार ने न सिर्फ वैध घोषित किया है, बल्कि इनमें विकास कार्य कराने के लिए नगर निगम को आदेश भी दिए हैं। यानि की अब से इन सभी वैध कालोनियों के हजारों निवासियों को सारी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

बता दें कि अब तक सरकार ने फरीदाबाद की 64 कॉलोनियों को वैध घोषित किया है। इसी के साथ बता दें कि यह 5 कालोनियां लगभग 20 एकड़ में फैली हुई है और इनमें लगभग 30 हज़ार की आबादी रहती है। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भी शहर की कई अवैध कालोनियां को वैध किया गया है।

इसकी और जानकारी देते हुए नगर निगम फरीदाबाद के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. गौरव अंतिल ने बताया है कि,”प्रदेश सरकार ने जिन 5 कॉलोनियों को नियमित किया है उनकी विस्तृत रिपोर्ट आनी बाकी है। इसके बाद इन कालोनियों में सड़क, सीवरेज और पेयजल सहित अन्य विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago