Categories: OthersUncategorized

आखिर क्यों बना Haryana के टीचर का फॉर्म हाउस पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय, यहां पढ़ें पूरी ख़बर

आज के समय में फॉर्म हाउस बनाना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव बलियार खुर्द के रहने वाले काशीराम यादव के फार्म हाउस की बात ही कुछ और है। उनका ये फार्म इतना ख़ास है कि दूर दराज के लोग उनके इस फॉर्म हाउस का दीदार करने आते है। दरअसल उन्होंने अपने इस फॉर्म में विदेशी नस्ल के पशु- पक्षी पाले हुए है। जिस वजह से लोग इन पशु- पक्षियों को देखने के लिए आते है।

बता दें कि यादव के फार्म में आपको पैर पर पंख उगने वाला कबूतर, अरब की भेड़, अफ्रीका की बकरी, तुर्किये के मुर्गे आदि देशों के पशु-पक्षियों को देखने का मौका मिलेगा। इसी के साथ बता दें कि यादव एक रिटायर्ड टीचर है, उन्होंने इस फॉर्म हाउस की शुरूवात अपनी रिटायरमेंट के बाद की है।‌ वैसे उनके इस फॉर्म हाउस को शुरू करने का उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को देशी और विदेशी पशु-पक्षियों की जानकारी देना है।

अपने इस फार्म हाउस और जानकारी देते हुए काशीराम यादव ने बताया कि,”आज उनके फार्म हाउस में कई देशों के पशु पक्षी है और उनकी संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने रिटायरमेंट के बाद पशुपालन को ही अपना पेशा बना लिया, आज इसी की बदौलत वह कामयाबी हासिल कर रहे हैं। अब वह अपना पूरा दिन इसी फार्म- हाउस पर व्यतीत करते हैं, क्योंकि उन्हें इन पशु-पक्षियों के बीच रहना काफी अच्छा लगता है।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago