“नशा मुक्त भारत पखवाडा” के अन्तर्गत फरीदाबाद पुलिस ने किया लोगो को जागरूक, दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ

पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्ग दर्शन में फरीदाबाद पुलिस के थाना/चौकी व अपराध शाखा टीम के कर्मचारियों ने “नशा मुक्त भारत पखवाडा” अभियान के तहत नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ एक विषेश अभियान चलाया गया है।

जिसके तहत फरीदाबाद पुलिस की टीमों ने करीब 1200 से भी अधिक व्यक्तियो को नशे के दुष्परिणाम के संबंध में वीडियो वैन के माध्यम से जानकारी देकर जागरुक किया। इसके साथ ही नशे पर प्रहार करने व नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि “नशा मुक्त भारत पखवाडा” के तहत फरीदाबाद पुलिस की टीम थाना मुजेसर, शहर बल्लबगढ़, डबुआ, पुलिस चौकी चांदपुर, बस स्टैंड बल्लबगढ़, सैक्टर 14, सीनियर सिटीजन सेल प्रभारी इंस्पेक्टर सुनिता ने सेक्टर-29, बाटा चौक, कल्पना चौक, बल्लबगढ़ मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-14, डबुआ, मुजेसर, चांदपुर एरिया में बच्चो, महिलाओं और आमजन के साथ सभा कर उनको नशे के दुष्परिणाम के संबंध में जनकारी देकर, नशे से दूर रहने की शपथ दिलवाई तथा नशा तस्करो पर प्रहार करने के लिए पुलिस कि मदद करने के संबंध में प्रेरित किया।

पुलिस टीम ने नशे से होने वाली हानि व खेल से होने वाले लाभ के बारे में लोगों को जानकारी दी। नशा समाज की जड़ों को खोखला कर रहा है। युवा पीढ़ी नशे के दलदल में फंसकर अपने भविष्य को अंधकार की तरफ धकेल रही है।

नशा इंसान के स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव डालता है जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। जिससे व्यक्ति बार-बार बीमार होता रहता है। नशा की पूर्ती के लिए कई युवा अपराध का रास्ता चुन लेते है तथा चोरी स्नैचिंग, लूट इत्यादि की वारदात को अंजाम दे देते है।

फरीदाबाद पुलिस कि आमजन से अपील है कि नशा से दूर रहें और आपके आसपास यदि कोई व्यक्ति नशा बेचने का काम करता तो तुरंत पुलिस को टोल फ्री नंबर 9050891508, पुलिस कंट्रोल रुम नम्बर 9999150000 व डायल 112 पर सूचना देकर समाज को नशा मुक्त करने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस को सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। फरीदाबाद पुलिस सदैव आपके साथ है।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago