Categories: CrimeFaridabad

नशा मुक्त भारत पखवाडा के अंतर्गत नशे पर प्रहार करते हुए 520 ग्राम गांजा सहित आरोपी को अपराध शाखा DLF की टीम ने किया गिरफ्तार

पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्ग दर्शन में फरीदाबाद पुलिस के थाना/चौकी व अपराध शाखा टीम के कर्मचारियों ने “नशा मुक्त भारत पखवाडा” अभियान के तहत नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ एक विषेश अभियान चलाया गया है। जिसके तहत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने नशे की तस्करी करने वाले आरोपी को काबू किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विपिन नेहरु कॉलोनी फरीदाबाद का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना डबुआ के एरिया नेहरु कॉलोनी से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 520 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।

आरोपी के खिलाफ थाना डबुआ में नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने 700 ग्राम गांजा करीब 6/7 दिन पहले किसी अनजान व्यक्ति से 7000/-रु में बेचने व प्रयोग करने के लिए खरीदा था।

आरोपी ने जिसमें से कुछ बेच दिया व कुछ प्रयोग कर लिया। आरोपी पर पूर्व में भी शराब तस्करी के मुकदमें दर्ज है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत मे पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago