Categories: FaridabadOthers

जाम से निजात दिलाने के लिए Faridabad के इस रोड पर बनेगा Flyover, यहाँ जानें कौन सा है वह रोड

शहर के जो लोग बल्लभगढ़-सोहना रोड से रोज़ाना सफ़र करते हैं यह ख़बर उनके लिए बड़ी ही राहत भरी है। क्योंकि उनको जल्द ही इस रोड पर लगने वाले जाम से निजात मिलने वाला है। दरअसल लोक निर्माण विभाग बल्लभगढ़-सोहना रोड पर पाली चौक तक 10 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड फ़्लाइओवर बनाने वाला है। 

बता दे कि इस काम के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से सर्वे की अनुमति मिलने के बाद से ही अधिकारियों ने तैयारिया शुरू कर दी है। अब अगले हफ़्ते से सर्वे शुरू कर दिया जाएगा, ताकि जल्द से जल्द कार्य को पूरा किया जा सके। जानकारी के लिए बता दें कि रोजाना क़रीब 50 हज़ार वाहन चालक मथुरा-आगरा की ओर जाने के लिए इस रोड का प्रयोग करते हैं। 

साथ ही यहाँ रहने वाले लोग भी इसका प्रयोग करते है। इसके अलावा सोहना रोड, सरूरपुर, बाजरी, और नंगला रोड पर छोटी छोटी कंपनिया है। जिनमे माल आता जाता रहता है। जिस वजह से इस रोड पर सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रहती है। साथ ही यह रोड कई जगह से टूटी हुई है, इस वजह से भी वाहनो का निकलना मुश्किल हो जाता है।

इसकी और जानकारी देते हुए लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रकाश लाल ने बताया कि,”बल्लभगढ़-सोहना रोड पर करीब 10 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाने के अलगे सप्ताह सर्वे शुरू किया जाएगा। यह आसपास के क्षेत्रों के लोगों की राह आसान बनाएगा।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago