Categories: FaridabadOthers

Faridabad के गणतंत्र दिवस समारोह के ये होंगे मुख्य अतिथि, यहाँ पढ़ें पूरी ख़बर

Faridabad में 26 जनवरी यानि की गणतंत्र दिवस की तैयारिया शुरू हो चुकी है। इस बार का गणतंत्र दिवस समारोह काफ़ी ख़ास होने वाला है, क्योंकि इस बार समारोह के मुख्य अतिथि Haryana के गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय होंगे।

बता दें कि वह स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के सेक्टर 12 के हेलीपैड ग्राउंड में तिरंगा फहराएंगे। इसके लिए सभी तैयारियाँ की जा रही है। DC विक्रम सिंह और पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता अपनी निगरानी में पूरे समारोह स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। 

वह अपनी इस निगरानी में मुख्य अतिथि का स्वागत करने, राष्ट्रीय ध्वज फहराने की व्यवस्था, मैन स्टेज की व्यवस्था, VVIP, VIP स्वतंत्रता सेनानियों के स्वजन और समाजसेवी संस्थाओं के सम्मानित होने वाले प्रतिनिधियों के बैठने की व्यवस्था और सांस्कृतिक कार्यक्रमों, परेड की टुकड़ियों की रिहर्सल व माईक सर्विस, प्रैस गैलरी, बिजली, पानी, साफ सफाई, रंगोली सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे है।

साथ ही वह सुरक्षा एजेंसियों से विशेष टीम का गठन करवा रहे है, जो महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात रहेंगी। जानकारी के लिए बता दें कि गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान 22 जनवरी को रात आठ बजे से 23 जनवरी दोपहर 1:30 बजे तक और इसी प्रकार गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान 25 जनवरी को रात 9 बजे से 26 जनवरी दोपहर 1:30 बजे तक फरीदाबाद व दिल्ली सभी वाणिज्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago