
आए दिन देश में बिजली की खपत बढ़ती जा रही है, जिस वजह से सभी को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पाती है। ऐसे में बिजली की इस खपत को कम करने के लिए Haryana सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है, अपने इस फ़ैसले के चलते सरकार प्रदेश के 290 सरकारी भवनों में रुफ़टॉप सोलर पावर प्लांट लगवाएगी।
बता दें कि सरकार इस काम पर 36 करोड़ रुपए खर्च करेगी। इसी के साथ बता दें कि बुधवार को चंडीगढ़ में उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (HPPC) हुई थी, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसे मंज़ूरी दे दी है।
वही HPPC, विभागीय उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (DHPPC) और हाई पॉवर्ड वर्क्स परचेज कमेटी (HPWPC) की बैठक में कुल 804 करोड़ रुपये के कांट्रेक्ट कार्यों और विभिन्न वस्तुओं की खरीद को मंजूरी दी गई।
जानकारी के लिए बता दें कि इस बैठक में राजस्व एवं आपदा और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल, पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा और सिंचाई तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी मौजूद रहीं।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…