देखने और दूसरो को दिखाने के लिए शहर की परिवहन व्यवस्था बहुत अच्छी है, समय पर यात्रियों को सभी जगह के लिए बस मिलती है साथ ही कभी कभी स्पेशल बसें भी चलाई जाती है। लेकिन असलियत कुछ और है, दरअसल शहर की परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से खराब हुई पड़ी है।
यहाँ पर 35 लाख की आबादी के लिए केवल 50 सिटी बसें है। लेकिन हैरानी बात यह है कि इन 50 बसों में से भी केवल 30 बसें ही संचालित हो रही है। जिस वजह से सड़को पर हेमशा यात्रियों का जमावड़ा लगा रहता है, क्योंकि उन्हें यात्रा करने के लिए बस ही नहीं मिलती है। यात्री अपने गंतव्य स्थान तक पहुँचने के ऑटो और ई रिक्शा का सहारा लेना पड़ता है, ऐसे में ऑटो और रिक्शा चालक उन से मुंह मांगा किराया वसूलते है।
बता दे कि ये 30 बसें शहर के 10 रूटो पर चलती है, लेकिन बसों की संख्या कम होने और यात्रियों की संख्या ज़्यादा होने की वजह बस सभी रूटो पर नहीं पहुंच पाती है।
अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…
प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…
अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…
हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…
प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…