Categories: Faridabad

जल्द ही Faridabad से गुरुग्राम आना-जाना होगा आसान, यह है इसके पीछे की वजह 

शहर के जो लोग रोजाना नौकरी या घूमने फिरने के लिए गुरुग्राम आते जाते रहते है, ये खबर उनके लिए बड़ी ही अच्छी है। क्योंकि उनके लिए जल्द ही गुरुग्राम जाना आसान हो जाएगा, बिना किसी जाम के। दरअसल प्रदेश के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने बल्लभगढ़ ROB सेक्टर 25 से लेकर पाली T पॉइंट तक 10 किलोमीटर के हिस्से में एलिवेटेड रोड बनाने की मंजूरी दे दी है। जिसका लेटर भी PWD के पास आ गया है। अब अधिकारी इस रूट के लिए फिजिबिल्टी रिपोर्ट तैयार करके DPR बनाएँगे। 

वैसे इस एलिवेटेड रोड के बन जाने के बाद से बल्लभगढ़ से गुरुग्राम तक की सीधी कनेक्टिविटी के लिए एक नया रूट तैयार हो जाएगा। साथ ही शहर के लाखो लोगों का आना जाना भी आसान हो जाएगा। बता दे कि इस नए रूट की मांग NIT विधानसभा के विधायक सतीश फागना ने की थी। इसी के साथ बता दें कि फिलहाल लोगो को गुरुग्राम आने जाने के लिए कई जगह पर जाम से जूझना पड़ता है, जिस वजह से उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है। 

इस बारे में और जानकारी देते हुए PWD के EXEN चरणजीत ने बताया कि,”सेक्टर-25 से पाली टी पॉइंट तक एलिवेटिड रोड बनाने के लिए डीपीआर बनाने का काम होगा। इसके लिए कंसल्टेंट की नियुक्ति होगी। कंसल्टेंट नियुक्त करने के लिए सरकार को लेटर लिखा है। वहां से मंजूरी मिलते ही कंसल्टेंट नियुक्त कर डीपीआर बनाने की दिशा में काम शुरू किया जाएगा।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago