Categories: Faridabad

Faridabad में इस जगह बनेगा बिजली विभाग का नया मुख्यालय, जनता का होगा फ़ायदा 

शहर के जिन लोगों को बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से मिलने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, ये खबर उनके लिए बेहद काम की है। क्योंकि आने वाले दिनों में उनको बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से मिलने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। दरअसल आने वाले समय में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम(DHBVN) का सर्कल मुख्यालय सेक्टर 20 B में रेडिसन ब्लू होटल के पास यानी कि शहर के बीचो बीच बनने वाला है। 

बता दें कि यह सर्कल मुख्यालय एक एकड़ में 46 करोड़ की लागत से पाँच मंजिला बनाया जाएगा। इसमें बेसमेंट, स्टिल्ट पार्किंग, दो अधीक्षण अभियंता, सात कार्यकारी अभियंता, दो SDO और स्काडा सेंटर का भी दफ्तर होगा।

इसी के साथ बता दें कि फिलहाल DHBVN का सर्कल मुख्यालय सेक्टर 23 में है, जो सूरजकुंड, सराय ख्वाजा, सेक्टर- 21, पल्ला, सेक्टर-37, नहरपार, ग्रेटर फरीदाबाद, और ओल्ड फरीदाबाद आदि इलाके के उपभोक्ताओं के लिए दूर पड़ता है। जिस वजह से उन्हें ज़रूरत के समय आने जाने में परेशानी होती है। 

इस बात की और जानकारी देते हुए DHBVN के अधीक्षण अभियंता जितेंद्र कुमार ढुल ने बताया कि,”दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम का पांच मंजिला भवन बनेगा। सेक्टर-20बी में विभाग ने काफी पहले जमीन खरीदी थी। अब यहां भवन बनाने का काम शुरू होने जा रहा है। यह मुख्यालय सुविधाओं के मद्देनजर काफी आधुनिक होगा।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago